तेलंगाना में बकरीद पर पशु बलि को लेकर भीड़ ने मदरसे पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
मेडक (तेलंगाना) में बकरीद पर पशु बलि को लेकर भीड़ ने मिन्हाज-उल-उलूम मदरसे पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, बकरीद पर मदरसा प्रबंधन ने कुर्बानी के लिए मवेशी खरीदे थे जिसके बाद मदरसे के पास हंगामा कर रही भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर किया। वहीं, दोबारा जमा हुई भीड़ ने मदरसे पर हमला किया।