तेलंगाना में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 37 ट्रेनें की गईं रद्द
तेलंगाना के पेडापल्ली में मंगलवार रात को लोहे के अयस्कों से भरी एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। दक्षिण मध्य रेलवे के पीआरओ ने बताया कि हादसे के कारण करीब 37 ट्रेनें पूर्ण रूप से जबकि कई आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए और कुछ को रीशेड्यूल किया गया है।