तेलंगाना विधानसभा में रो पड़े स्पीकर गड्डम प्रसाद, BRS MLCs पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
तेलंगाना विधानसभा में अपने खिलाफ 2-BRS MLCs की कथित जातिसूचक टिप्पणियों का जिक्र कर स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार भावुक होकर रो पड़े। स्पीकर कार्यालय ने BRS MLCs के खिलाफ जातिसूचक गालियां/अभद्र भाषा इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीएम रेवंत रेड्डी ने इस घटना को तेलंगाना के लिए काला दिन बताया है।