तेलंगाना सीएम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर मोहम्मद सिराज को किया सम्मानित
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को बधाई दी है और सम्मानित किया है। इस दौरान सिराज ने मुख्यमंत्री रेड्डी को अपनी जर्सी भेंट की। गौरतलब है कि सिराज ने टी20 विश्व कप 2024 में 3 मैचों में 1 विकेट लिए थे।