तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने की ₹1 लाख तक का कृषि लोन माफ करने की घोषणा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के प्रत्येक किसानों के लिए ₹1 लाख तक का कृषि लोन माफ करने की घोषणा की है। सीएमओ के मुताबिक, कर्ज़ माफी के लिए बैंकों को निर्देश दिया गया है और 18 जुलाई तक इसका भुगतान कर दिया जाएगा।
बकौल सीएमओ, राशि वितरण में गड़बड़ी मिलने पर बैंकर्स पर कार्रवाई की जाएगी।