तेलंगाना हाईकोर्ट ने ई-रेसिंग घोटाला मामले में मंत्री KTR की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
तेलंगाना हाईकोर्ट ने फॉर्मूला ई-रेसिंग घोटाला मामले में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव की याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक मामले में याचिका पर आखिरी फैसला नहीं आता है। रामाराव पर फॉर्मूला-ई रेसिंग के आयोजन में ₹45 करोड़ की गड़बड़ी करने का आरोप है।