तालिबान के विदेश मंत्री ने वीडियो कॉल पर दी अफगानिस्तानी कप्तान राशिद खान को बधाई

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान के टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने पर कप्तान राशिद खान को वीडियो कॉल पर बधाई दी है। मुत्ताकी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अफगानिस्तानी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है, अफगानिस्तान इतिहास में पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।

Load More