तालिबान ने 19 पाक सैनिकों को ढेर करने और 2 चौकियों पर कब्ज़ा करने का किया दावा: रिपोर्ट्स
अफगानिस्तानी चैनल टोलो न्यूज़ ने तालिबान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया है कि तालिबान ने पाकिस्तान पर हमले में 19 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करने और 2 सैन्य चौकियों पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि तालिबान ने डूरंड रेखा के पास कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को जला दिया है।