तालिबान ने अफगानिस्तान में मुहर्रम पर छाती पीटने व खुद को घायल करने पर लगाया बैन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, तालिबान ने अफगानिस्तान में मुहर्रम पर शिया समुदाय द्वारा तसुआ का पालन किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत अब अफगानिस्तान में मुहर्रम पर छाती पीटते व खुद को घायल करते हुए मातम मनाने पर प्रतिबंध रहेगा। बकौल रिपोर्ट्स, मीडिया पर मुहर्रम के जुलूस को कवर करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।