तालिबान ने अफगानिस्तान में शतरंज के खेल को किया बैन, कहा- यह इस्लाम के खिलाफ
अफगानिस्तान में तालिबान ने शतरंज को बैन कर दिया है। तालिबान ने कहा कि शतरंज जुए का स्रोत है और यह इस्लामी कानून शरिया के अनुसार निषेध है। तालिबान ने कहा, "शरिया में शतरंज को जुए का साधन माना जाता है जो पिछले साल बनाए गए 'पुण्य के प्रचार और बुरी आदतों की रोकथाम' कानून के तहत प्रतिबंधित है।"