तालिबान ने किया भारत और रूस के बीच रेल रूट के लिए सुरक्षित रास्ते का समर्थन
रूस के उप-प्रधानमंत्री मराट खुसनुलिन के भारत तक रेल मार्ग के प्रस्ताव को लेकर अफगानिस्तान का शासन चला रहे तालिबान ने समर्थन जताया है। तालिबान ने कहा कि वह रूस-भारत रेल रूट के सुरक्षित आवागमन में सहयोग करेगा और इससे अफगानिस्तान में रोज़गार पैदा होंगे। प्रस्तावित मार्ग तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर गुज़र सकता है।