अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अफगान तालिबान ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला किया है। पाकिस्तानी विमानों द्वारा अफगानिस्तान में हवाई बमबारी किए जाने के बाद तालिबान ने हमला किया है। गौरतलब है, पाकिस्तान के हमले में 46 लोगों की मौत हो गई थी और मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं व बच्चे थे।