तेल संकट की संभावना के बीच अपने शाही महल 'रेड पैलेस' को किराए पर देगा सऊदी अरब
कच्चे तेल की सप्लाई से अर्थव्यवस्था को चलाने वाले सऊदी अरब ने भविष्य में तेल संकट की संभावना के बीच अपने शाही महल 'रेड पैलेस' को किराए पर देने का फैसला किया है। 1940 में बनाए गए और 3.65 लाख वर्ग फीट में फैले इस महल में आधुनिक सऊदी अरब के दूसरे शासक सऊद बिन अब्दुल अज़ीज़ रहा करते थे।