तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी में धोनी और युवराज जैसी ही क्वालिटी है: सुरेश रैना
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की तुलना युवराज सिंह और एमएस धोनी से की है। रैना ने कहा कि जिस तरह वे 5, 6, 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, उसी जुनून और क्वालिटी से तिलक-नीतीश भी खेल रहे हैं। दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में जीत दिलाई।