तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, बने टी20 मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
तिलक वर्मा ने शनिवार को टी20 मैच में किसी भारतीय का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। 22-वर्षीय तिलक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए 151(67) रन बनाए। टूर्नामेंट में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे तिलक ने पारी में 14 चौके और 10 छक्के लगाए।