ताश के पत्तों की तरह ढही 12 मंज़िला इमारत, केन्या से सामने आया खौफनाक वीडियो
केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन 12 मंज़िला इमारत ढह गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। नैरोबी काउंटी गवर्नर कार्यालय के मुताबिक, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। वहीं, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।