तीस्ता जल बंटवारा संधि पर भारत से फिर बातचीत करना चाहती है बांग्लादेश की अंतरिम सरकार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में जल संसाधन मामलों की सलाहकार सैयदा रिज़वाना हसन ने कहा है कि सरकार तीस्ता जल बंटवारा संधि पर भारत संग बातचीत दोबारा शुरू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऊपरी तटवर्ती और निचले तटवर्ती देशों को जल बंटवारे पर अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने सौहार्दपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाने का भरोसा जताया है।