तीस्ता नदी की तेज़ धार में 4 किमी बह गया नन्हा हाथी, मछुआरों ने किया रेस्क्यू; मां से मिलाया

जलपाईगुड़ी (पश्चिम-बंगाल) की तीस्ता नदी में बहे हाथी के एक बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, झुंड संग नदी पार करते समय महज़ 3-4 दिन का हाथी का बच्चा 4-किलोमीटर तक बह गया था। वीडियो में मछुआरे छोटी सी नाव में उसे बचाते दिखे व बाद में उसे उसकी मां से मिलाया गया।

Load More