तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत
ज़मीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद ज़मानत पर जेल से रिहा होकर तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया। 45 विधायकों ने मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की सरकार के समर्थन में वोट किया। जब हेमंत सोरेन जेल में थे तब चंपई सोरेन मुख्यमंत्री थे।