तीसरी भाषा में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं पास का सर्टिफिकेट, CBSE ने बताया नियम
थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर सीबीएसई ने बताया है कि जो छात्र शैक्षणिक वर्ष 2027-28 में कक्षा-10 में प्रवेश करेंगे, उन्हें अपनी तीसरी भाषा (R3) का स्कूल-आधारित इंटरनल असेसमेंट पास करना ही होगा। इसके बिना उन्हें 10वीं का पास सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। बकौल सीबीएसई, असेसमेंट में फेल होने वाले छात्र को बोर्ड रिज़ल्ट से पहले दोबारा असेसमेंट देना होगा।