अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक द्वारा तिहाड़ जेल में पास्ता जैसी चीज़ें खाने की अनुमति मांगने के बाद तिहाड़ के भोजन को लेकर चर्चा हो रही है। तिहाड़ में कैदियों को सुबह चाय के साथ ब्रेड/बिस्किट, नाश्ते में पूरी-सब्जी या खिचड़ी, दोपहर और रात के खाने में रोटी, दाल, मौसमी सब्जी और विकल्प के तौर पर चावल परोसा जाता है।