दिल्ली दंगे से जुड़े एक अन्य मामले में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को हुई 2 साल की सज़ा
दिल्ली की अदालत ने 2020 दिल्ली दंगे से जुड़े दयालपुर मामले में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल और ₹10,000 जुर्माने की सज़ा सुनाई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उनकी दुकान में लूटपाट कर आग लगाई गई। हुसैन IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पहले से ही उम्रकैद की सज़ा काट रहे हैं।