तेज़ आंधी-तूफान ने UP में शादी में डाला खलल, उड़ गया दूल्हे का सेहरा; टेंट को बचाते दिखे बाराती
बस्ती (यूपी) में सोमवार को तेज़ आंधी-तूफान ने एक मुस्लिम जोड़े की शादी में खलल डाल दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान तेज़ आंधी से दूल्हे का सेहरा उड़ गया और उसने भागकर अपनी जान बचाई व कुछ बारातियों ने पोल को पकड़कर टेंट को उड़ने से बचाया। वहीं, मौसम ठीक होने के बाद निकाह संपन्न हुआ।