तेज़ आंधी से एमपी में बीच से टूटा मोबाइल टावर, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में शनिवार को तेज़ आंधी के दौरान एक मोबाइल टावर बीच से टूट गया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, गनीमत रही कि आस-पास कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह मोबाइल टावर पुराना व जर्जर हालत में था और निष्क्रिय पड़ा था।