तंज़ानिया में टायर पंक्चर होने के बाद ट्रैवलर से टकराई बस, 38 लोगों की हुई मौत व 28 घायल

किलिमंजारो (तंज़ानिया) में टायर पंक्चर होने से असंतुलित हुई बस की ट्रैवलर से टक्कर हो गई जिसमें कम-से-कम 38 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए हैं। वाहनों के टकराने के बाद उनमें आग गई जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, जलने से 36 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Load More