तेज़ाब फेंके जाने के बाद यूपी में दर्द से कराहती लड़की व उसे संभालते कज़न का वीडियो आया सामने

लखनऊ में एनईईटी की काउंसलिंग के लिए जा रही एक युवती के चेहरे पर तेज़ाब फेंके जाने के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दर्द से कराहती लड़की के चेहरे पर उसका कज़न पानी डालता व उसे संभालता दिख रहा है। लड़की को बचाने के चक्कर में उसके कज़न की पीठ, हाथ और सीना भी झुलस गया।

Load More