तकनीकी खामी के चलते अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट की गई रद्द
तकनीकी खामी के चलते मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-159 को रद्द कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, नियमित जांच के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला। 5 दिन पहले इसी रूट पर उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी जिसमें 270 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।