तकनीकी खराबी के बाद 2.5 घंटे हवा में चक्कर लगाती रही IndiGo की फ्लाइट, त्रिची लौटी
त्रिची से सिंगापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 127 यात्रियों को लेकर शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने के बाद त्रिची इंटरनैशनल एयरपोर्ट लौट आई। तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद विमान करीब ढाई घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, सुरक्षित लैंडिंग के लिए ज़रूरी तैयारियां पूरी करने के बाद विमान को वापस लाया गया।