तकनीकी खराबी के बाद त्रिची में सुरक्षित उतरा एअर इंडिया का विमान, खुशी से भागते दिखे यात्री
तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट से शुक्रवार को उड़े एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कुछ देर बाद उसकी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई। 141 यात्रियों को लेकर शारजाह (यूएई) के लिए उड़ा विमान 2 घंटे तक त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। सामने आए वीडियो में यात्री रनवे पर खुशी से भागते दिख रहे हैं।