तकनीकी समस्याओं के कारण आज एक घंटे की देरी से शुरू हुआ MCX का कारोबारी सत्र

कमॉडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स लिमिटेड (एमसीएक्स) ने कहा है कि तकनीकी समस्याओं के कारण मंगलवार को ट्रेडिंग सुबह 9 बजे के बजाय 10 बजे से शुरू हुई। मंगलवार को विशेष कारोबारी सत्र सुबह 9:45 बजे और बाज़ार में कारोबार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। बकौल एमसीएक्स, सोमवार को 'दिन के अंत की प्रक्रियाओं' में तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी हुई।

Load More