तकनीक से जुड़े फैसले अकसर हमारे खिलाफ जाते हैं: जायसवाल के विकेट पर रोहित
मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को विवादित तरीके से कैच आउट दिए जाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि तकनीक से जुड़े फैसले अकसर उनकी टीम के खिलाफ जाते हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा लगातार हो रहा है इसलिए हम थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे हैं।" जायसवाल 84 रन बनाकर आउट हुए।