तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं करीब डेढ़ घंटे तक रहीं प्रभावित
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सोमवार शाम 06:35 बजे से रात 8:00 बजे तक सेवाएं प्रभावित रहीं, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, "द्वारका सेक्टर-21...और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच ब्लू लाइन की सेवाओं में विलंब...अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य...यमुना बैंक स्टेशन पर ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में खराबी के...कारण ब्लू लाइन पर...सेवाएं प्रभावित हुईं।"