तकनीकी खराबी के चलते पंजाब में वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की एहतियातन कराई गई लैंडिंग
बरनाला (पंजाब) के आसपास एक खुले मैदानी क्षेत्र में रविवार को भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी आने के बाद एहतियातन लैंडिंग कराई गई। समाचार एजेंसी 'एएनआई' ने वायुसेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चालक दल व हेलीकॉप्टर दोनों सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना के पास लगभग 15 चिनूक हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है।