तत्काल खाद्य तेलों की कीमतें ₹8-₹12/लीटर घटाएं: खाद्य तेल संघों से सरकार
वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सरकार ने खाद्य तेल संघों के साथ बैठक में तत्काल प्रभाव से खाद्य तेलों की कीमतों में ₹8-₹12 प्रति लीटर की कमी करने को कहा है। बैठक में प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले 2 महीनों में विभिन्न खाद्य तेलों के वैश्विक मूल्यों में $150-$200 प्रति टन की गिरावट आई है।