'तत्काल नॉनवेज के ठेले सड़कों से हटवाएं' बयान देने के बाद बालमुकुंद आचार्य ने मांगी माफी
राजस्थान की हवामहल विधानसभा सीट से जीतने वाले बीजेपी के नेता बालमुकुंद आचार्य ने 'तत्काल नॉनवेज के ठेले सड़कों से हटवाएं' बयान देने के बाद एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "अगर मेरी बात से किसी को बुरा लगा हो तो मैं क्षमा मांगता हूं। मैंने किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं कहा था।"