तनाव के बीच इज़रायल और हिज़बुल्लाह ने एक-दूसरे पर की भारी गोलीबारी
तनाव के बीच इज़रायल और हिज़बुल्लाह ने रविवार को एक-दूसरे पर भारी गोलीबारी की जिसमें ईरान समर्थित समूह ने उत्तरी इज़रायल में रॉकेट दागे। इज़रायली सेना ने बताया कि उसने हिज़बुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर बैरल समेत 290 ठिकानों पर हमला किया। हिज़बुल्लाह ने बताया कि शुक्रवार को इज़रायली हमले में वरिष्ठ नेता इब्राहिम अकील सहित उसके 16 सदस्य मारे गए।