तनाव शरीर के विभिन्न अंगों को कैसे प्रभावित करता है?
तनावपूर्ण स्थिति में एड्रीनल ग्रंथियां, एड्रीनलीन को पंप करती हैं जिसके चलते दिल तेज़ी से धड़कता है और अधिक खून पंप करता है। तनावपूर्ण व्यक्ति ज़्यादा तेज़ी से सांस लेता है, उसके शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने से भूख लगती है जिससे आंत और पेट की समस्याएं होती हैं और उसे मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है।