तपस्विनी एक्सप्रेस से गायब मिलीं मिडल बर्थ की चेन, यात्रियों की शिकायत पर जोड़ी गई अलग बोगी
पुरी-हटिया एक्सप्रेस (तपस्विनी एक्सप्रेस) के S6 कम्पार्टमेंट की मिडल बर्थ की चेन गायब होने से यात्री परेशान हो गए। एक यात्री ने बताया, "मैं पुरी रेलवे स्टेशन से रात 8:45 बजे ट्रेन में चढ़ा...सोने की तैयारी के दौरान देखा मिडल बर्थ की चेन नहीं हैं। हमने टिकट कलेक्टर को बताया जिसके बाद भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर अलग बोगी लगाई गई।"