तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाए गए बिहार के सीएम की अस्पताल के स्टाफ संग तस्वीर आई सामने
तबीयत बिगड़ने के बाद पटना (बिहार) के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अस्पताल के स्टाफ संग एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में वह स्टाफ संग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री के हाथ में तेज़ दर्द होने के बाद शनिवार सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया।