तबाही देखकर पीएम इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे: पीएम के वायनाड दौरे से पहले राहुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "व्यक्तिगत रूप से जायज़ा लेने के लिए धन्यवाद, यह एक अच्छा फैसला है।" उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही के स्तर को देख लेंगे तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।"