तबादले के 1 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में टीचर की हुई थी हत्या, स्कूल में आखिरी दिन था मंगलवार
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 36-वर्षीय शिक्षिका रजनी बाला की गोली मारकर हत्या होने के बाद उनके पति राजकुमार ने इसके लिए प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया है। बकौल राजकुमार, तबादले के लिए कई बार अनुरोध करने के बाद आखिरकार सोमवार रात को सुरक्षित स्थान पर रजनी के ट्रांसफर की सूचना मिली और मंगलवार को पुराने स्कूल में उनका आखिरी दिन था।