तमिल फिल्म 'GOAT' में नज़र आ सकते हैं एमएस धोनी, निर्देशक ने दिया संकेत
आगामी तमिल फिल्म 'GOAT' में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी नज़र आ सकते हैं और फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने इस बात का संकेत दिया है। प्रभु ने एक इंटरव्यू में कहा है, "हमने 'GOAT' के एक सीन में सीएसके का मैच शामिल किया है और फिर आप जानते हैं कि इसमें कौन नज़र आएंगे।"