तमिलनाडु में जेल तोड़कर 17 कैदियों के भागने के बाद 9 जेलकर्मी किए गए सस्पेंड
थेनी (तमिलनाडु) में थेनी सब-जेल से 17 कैदियों के भागने के बाद जेल DGP संदीप राय राठौर ने 9 जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, कैदियों ने मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक करके भागने की योजना बनाई थी। 'न्यूज़18' के मुताबिक, थेनी सब-जेल की क्षमता करीब 200 कैदियों की है लेकिन इसमें 300 से ज़्यादा कैदी थे।