तमिलनाडु BSP प्रमुख की हत्या के बाद चेन्नई के पुलिस कमिश्नर का हुआ ट्रांसफर
तमिलनाडु के बसपा प्रमुख के आर्मस्ट्रॉन्ग की 6 अज्ञात लोगों के समूह द्वारा हत्या किए जाने के बाद चेन्नई के पुलिस कमिश्नर संदीप राय राठौर का राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) ए अरुण को उनकी जगह शहर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया। वहीं, राठौर को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का डीजीपी नियुक्त किया गया।