तमिलनाडु की 95 वर्षीय महिला के डांस का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- अद्भुत
तमिलनाडु की रहने वालीं एक बुज़ुर्ग महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक कार्यक्रम में तमिल गाने पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो को पोस्ट करने वाले आईआरएएस अनंत रूपानागुडी ने बताया कि महिला की उम्र 95 वर्ष है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने महिला की तारीफ करते हुए उन्हें 'अद्भुत' कहा।