तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में 193 लोगों ने पी थी ज़हरीली शराब, अब तक 53 की हुई मौत

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची के ज़िलाधिकारी एमएस प्रसांत ने बताया है कि ज़िले में 193 लोगों ने 'ज़हरीली' शराब पी थी जिसमें से 140 लोग फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि 'ज़हरीली' शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। पुलिस के मुताबिक, तिरुचिरापल्ली में 250 लीटर अवैध शराब ज़ब्त कर नष्ट किया गया है।

Load More