तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 57
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। ज़िलाधिकारी एमएस प्रसांत ने बताया है कि ज़िले में 193 लोगों ने 'ज़हरीली' शराब पी थी जिनमें से कई लोग फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक, तिरुचिरापल्ली में 250 लीटर अवैध शराब ज़ब्त कर नष्ट की गई है।