तमिलनाडु की फिश प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का हुआ रिसाव, 30 महिलाकर्मी बीमार
तमिलनाडु के तूतुकुड़ी की एक फिश प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस के रिसाव से लगभग 30 महिलाकर्मियों के बीमार होने का मामला सामने आया है। पर्यावरण और वन विभाग का कहना है कि गैस के रिसाव को रोक दिया गया है। वहीं, महिलाकर्मियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।