तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए विजय, कल सुबह लेंगे शपथ
टीवीके प्रमुख विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लोक भवन ने शनिवार को बताया कि राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिया है और वह रविवार (10 मई 2026) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी कल शपथ ग्रहण करेंगे।