तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने लगवाया 'जय श्री राम' का नारा, उठी पद से हटाने की मांग
तमिलनाडु के मदुरै स्थित त्यागराज इंजीनियरिंग कॉलेज में एक समारोह के दौरान राज्यपाल आरएन रवि पर छात्रों से ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने का आरोप लगा है। वहीं, इसे लेकर राज्य की डीएमके सरकार, कांग्रेस और शिक्षाविदों के संगठन एसपीसीएसएस ने राज्यपाल पर संवैधानिक शपथ के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है।